
डोईवाला
एक तरफ जहाँ भाजपा अपने सभी प्रतियाशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है वहीं अभी डोईवाला और टिहरी विधानसभा का टिकट होना बाकी है । ऐसे में डोईवाला विधानसभा के अंदर अब आक्रोश पैदा होता जा रहा है और प्रतियाशियों के बीच आपस में राजनीति तेज़ होती दिखाई दे रही है । डोईवाला भाजपा उम्मीदवार आपस में लड़ने को तैयार बैठे हैं और आपसी फूट को गहरा कर रहे हैं ।
ऐसे में सामने आ है कि पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र शाह के बेटे अमित शाह भी डोईवाला से टिकट के लिए मैदान में हैं जो पूर्व में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर रह चुके हैं वहीं कई अन्य प्रतियाशी भी मैदान में हैं जिनमे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा व सेक्रेटरी एम०के०पी जितेंद्र नेगी भी मैदान में स्थानीय मुद्दों को लेकर उतरे हैं । जितेंद्र नेगी के समर्थकों ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह पर 10 लाख रुपये लेकर फर्जी भर्तियां करवाने व डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक का पैसा फर्जी लोन कर भरस्टाचार फैलाया है । साथ ही जितेंद्र नेगी समर्थकों ने ये भी कहा कि भाजपा जहां परिवारवाद का विरोध करती है ऐसे में पूर्व विधायक के बेटे को टिकट देकर भाजपा अपनी विचारधारा से बाहर जा रही है ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश