काशीपुर
काशीपुर में आप प्रत्याशी दीपक बाली ने कोविड-19 और आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा है। इस दौरान दीपक बाली ने अपने नामांकन पत्र को जनता के चरणों में अर्पित किया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंच रहे हैं इसी के चलते आप प्रत्याशी दीपक बाली ने कोविड-19 और आचार संहिता का पालन करते हुए एसडीएम कार्यालय में चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान आप प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा कि आप आदमी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है । उन्होंने कहा कि अपना नामांकन पत्र जनता के चरणों में अर्पित किया है। साथ ही उन्होंने कहा की मैं जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकला हूं पार्टी की और अपनी बात को जनता तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी मुझे सिर्फ जनता एक मौका दें अगर काम नहीं किया तो दूसरा नहीं मांगूंगा।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न