देहरादून
देहरादून कैंट विधानसभा से प्रत्याशी श्रीमती सविता कपूर ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात शहीद स्मारक पहुचकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की।
श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर द्वारा पूरी विधानसभा में विकास कार्य कराए गए है और पूरी विधानसभा के घर घर गली गली उनका संपर्क रहा और जनता ने भी पिछली 8 बार से उन्हें अपना आशीर्वाद और आगे भी जनता का सहयोग हमे मिलता रहेगा ।
श्रीमती कपूर ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करती हूं और उन्होंने जो मुझ पर जो भरोसा जताया है हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे ।
इस अवसर पर अमित कपूर, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल पार्षद श्रीमती समिधा गुरुंग, महामंत्री संतोष कोठियाल, सुमित पांडे, विजय गुप्ता, रंजीत सेमवाल मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश