देहरादून
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है और इसी क्रम में कार्यकर्ता जी जान से जुट गए है जिसके चलते कोविड गाइड लाइन के साथ ही आचार संहिता का पालन करते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जा रहे है वही घर घर जाकर बता भी रहे है कि बीजेपी के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हुई है जिस कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे जो जनहित में नीतियां निकाली गई थी वह भाजपा सरकार ने बंद कर दी है और यह भाजपा सरकार की कार्य करने की अकुशलता को दर्शाता है l जनता अब भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाकर अपना जवाब देगी l

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश