नई दिल्ली
तमिलनाडु के कन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी सवार है। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके साथ ही चार शव भी बरामद किए गए हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है। हेलिकॉप्टर में सीडीसी रावत की पत्नी भी सवार थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडीएस रावत अपनी पत्नी के साथ ऊंटी के एक कार्यक्रम में समल्लित होने के लिए जा रहे थे। लेक्चर के बाद कोयंबटूर लौट रहे थे उस वक्त ये हादसा हुआ है। लेकिन कन्नूर के घने जंगल में ये हादसा हो गया |
एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में 14 लोग थे सवार
एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में डीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी, दो पायलट और स्टाफ ऑफिसर समेत 14 लोग सवार थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच हुई दुर्घटना के बाद आस-पास के इलाके में खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।
IAF ने दिए जांच के आदेश
भारतीय वायु सेना ने ट्विट करते हुए कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ एक आईएएफ एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न