देहरादून
पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया,, देहरादून में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया,
मामले में पुलिस ने आरोपी पति मुशीर अली सहित प्रेमी महिला को गिरफ़्तार किया है जिनसे पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए ।दरअसल राजधानी के सेलाकुई थाने में पुलिस ने अरमान की मिसिंग रिपोर्ट 03 दिसम्बर को दर्ज की थी।जिसकी जांच पड़ताल पर जब मुशीर अली से सख़्ती से पूछताछ की गई तब उसने अपने जुर्म का इकबाल पुलिस के सामने किया आरोपी मुशीर ने अरमान की हत्या के साथ ही अपनी पत्नी की हत्या की बात भी पुलिस को बताई।,,,
आरोपी ने बताया की उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या को 20 दिन पहले अंजाम दिया था और शव को हरिद्वार में झाड़ियों में फेंक दिया था।,, पत्नी की हत्या का किसी को पता न चले इसके लिए आरोपी ने कुछ वक्त बाद पत्नी के प्रेमी अरमान की भी हत्या कर दी,, मामले में देहरादून पुलिस ने दोनों आरोपियो की अरेस्टिंग कर प्रेस कॉन्फ्रेंस की ।
वही पुलिस ने गुमशुदा अरमान के शव को नेपाली फार्म तिराहे रायवाला से बरामद कर लिया है और आरोपी की पत्नी के शव को जल्द ही बरामद किया जाएगा।देहरादून डीआईजी ने बताया कि आरोपी की जल्द ही पुलिस कस्टड़ी रिमांड ली जाएगी।।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश