देहरादून
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए।
देहरादून के मोहिनी रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुँचे मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह अपना, अपने परिवारजनो एवं अपने नेताओ का जन्मदिवस ग़रीबों एवं ज़रूरतमंद लोगों के बीच पहुँचकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु प्रारंभ हो गयी है, ऐसे में कम्बल वितरण कर ज़रूरतमंद लोगों को सहायता करना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। इसके बाद मंत्री ने दून अस्पताल के निकट पटरी पर रहने वाले लोगों को भी कम्बल वितरित किए।
इस अवसर पर पार्षद कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, आशीष रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा