देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल को सेना में कमीशन होने पर उन्हें शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश सेवा के लिए शहीद दीपक नैनवाल ने सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे प्रत्येक देशवासी याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पाँचवें धाम के रूप में भव्य सैन्य धाम को बनाया जा रहा है, जो देशसेवा के लिए समर्पित वीर जवानों के शौर्य का प्रतीक होगा।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं