देहरादून
बीते 30 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह का देहरादून दौरा हुआ , जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर प्रहार किये थे । यही नहीं गृहमंत्री ने अपने संबोधन में बार-बार हरीश रावत का जिक्र करते हुए उन पर कटाक्ष किये और खूब हमला बोला । वहीं अब गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धमकी करार दिया है ।
हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह से गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए बार-बार मेरा नाम लेकर मुझ पर प्रहार किए उससे साफ लगता है कि गृहमंत्री परोक्ष रूप से मुझे धमका के ही गए हैं । पूर्व सीएम हरीश रावत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि उनके संबोधन से ऐसा लग रहा था कि वह CBI को निर्देशित कर रहे हैं कि जल्द ही वह मुझ पर कोई कार्रवाई करे । गौरतलब यह है कि अपने संबोधन में गृहमंत्री अमित शाह ने 12 बार पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम लिया था , यही वजह है कि अब हरीश रावत साफ तौर पर कह रहे हैं कि अब ये लगाने लगा है कि कहीं ना कहीं अमित शाह उन पर कोई बड़ी कार्यवाही करवाने जा रहे हैं ।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति