
देहरादून
आज राजपुर विधानसभा स्थित सामुदायिक भवन में राजपुर विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के साथ भारी संख्या में राजपुर विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और मुख्य अतिथि के रुप में सह प्रभारी दीपिका पांडे उपस्थित रही l
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यह भाजपा सरकार की कार्य करने की अकुशलता को दर्शाता है l इस अवसर पर सह प्रभारी दीपिका पांडे ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा और उन्होनें कहा भाजपा ने वादा किया था की अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी परंतु आज हाल उसके विपरीत चल रहा है l
इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, नेता प्रतिपक्ष डॉ बिजेंद्र पाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनु सहगल, अशोक वर्मा, नागेश रातूडी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, राजेंद्र खन्ना, देवेंद्र सिंह, पार्षद अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, कुलदीप कोहली,कोमल बोहरा, रीता रानी, दीपा चौहान, राधिका शर्मा, पायल, इमराना परवीन, देवेंद्र कौर, शाहीन कुरेशी, अमि चंद सोनकर,जहांगीर खान, निखिल कुमार, नीरज नेगी, विजेंद्र चौहान, मलकीत सिंह, राजेश चौधरी, मुन्ना भाई, ओमी यादव, सुरेंद्र गुप्ता, मोंटी, सौरभ सचदेवा, विजय रातूडी, विकास नेगी, योगेश भटनागर, मो0 अशरफ, नमन,केसर जहां, सुशीला, संगीता सोनी, माया, रानी, निर्मला देवी, सन्नो आदि मौजूद थे l

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू