देहरादून
कैंट विधानसभा के वार्ड नंबर 34 गोविंद गढ़,शांति विहार में आज पार्षद निधि से सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया। श्री आशीष जैन से लेकर श्री राजू वर्मा जी तक के आवास तक लगभग 60 मीटर सड़क और नाली निर्माण का कार्य किया जाना है। इस मौके पर स्थानीय पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा और पूर्व पार्षद सुरेंदर कुकरेजा जी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर सड़क का कार्य शुरू कराया गया। इस मौके पर पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में ढेरों विकास कार्य कराए जा रहे है और उनके वार्ड में भी सड़के,नाली,पुश्तों का निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई भी समझौता नही किया जाएगा साथ ही हर कार्य मे गुणवत्ता का भी ख्याल रखा जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र कुकरेजा ने कहा कि वार्ड 34 गोविंद गढ़ की जनता का हमेशा से ही सहयोग रहा है जिसका नतीजा है जी कि वार्ड 34 एक आदर्श वार्ड बन चुका है। इस मौके पर श्री राम आसरे पाल,श्री राजू वर्मा,अजय मित्तल,श्री आशीष जैन,श्री कुलदीप सिंह लूथरा,,श्री अशोक शर्मा,श्रीमती पुष्पा पाल,श्रीमती वीना मित्तल,श्रीमती सुमन मित्तल,श्रीमती राजरानी सहगल,श्रीमती विजया सहगल,श्रीमती जनक दुलारी गांधी समेत अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार