
देहरादून
अपने जन्म दिवस के अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा बद्रीपुर स्थित ‘अपना घर आश्रम’ पहुंचे जहां मेयर गामा ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के बच्चों से बातचीत की। वहीं उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। मेयर ने बच्चों को फल भी वितरित किए। बच्चे मेयर को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए।
इस दौरान बच्चों ने मेयर सुनील उनियाल गामा को हैप्पी बर्थडे बोला। नन्हे-मुन्ने बच्चों की ओर से दी शुभकामनाओं के लिए मेयर सुनील उनियाल गामा ने बच्चों का आभार व्यक्त किया। मेयर ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाना भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं