देहरादून
प्रदेशवासियों को अब चिंता करने की जरूरत नही है,क्योंकि प्रदेश में कल से बत्ती गुल नही होगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने भेंट की उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों के सम्बन्ध में सकारात्मक निर्णय लिये जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हड़ताल से नहीं बल्कि वार्ता से ही सम्भव है।
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की है। इस आन्दोलन के फलस्वरूप कर्मचारियों पर उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्यसचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव ऊर्जा श्रीमती सौजन्या, प्रबन्ध निदेशक दीपक रावत के साथ ही ऑल इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र दूबे, मोर्चा के संयोजक इंसारूल हक के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार