देहरादून
बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी देहरादून भाजपा मीडिया प्रभाग की कार्यशाला में पहुंचे तो वही कार्यशाला में शामिल होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के मीडिया प्रभाग की भूमिका और रणनीति को लेकर जानकारी दी साथ ही उन्होंने अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंदी हरीश रावत को भी आड़े हाथ लेते हुए उनके बयानों पर पलटवार किया।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हरीश रावत ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है .. साथ उन्होंने हरीश रावत के पाकिस्तान प्रेम को भी उन्होंने देश की सेना का अपमान बताते हुए कहा कि हरीश रावत को इस बयान को देने के बाद पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा कि भाजपा को हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ रहा है तमाम लोग बीजेपी में शामिल होने के लिए लालायित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हरीश रावत को छोड़कर सारे लोग बीजेपी में आने के लिए तैयार है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित