
देहरादून
रायपुर विधानसभा सीट पर भाजपा में मचे अंदरूनी घमासान के बीच क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव संगाठन बी एल संतोष और प्रदेश प्रभरी दुष्यन्त कुमार गौतम से मुलाकात की।
इस मुलाकात को शनिवार को रायपुर क्षेत्र में हुए बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है।आपको बता दें कि जिस तरह से मालदेवता में डिग्री कॉलेज के कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा यहां अपनी खिलाफत करने वालों को देखकर आग बबूला हुए थे, उसके बाद सोशल मीडिया और काऊ के तमाम वीडियो चले जिसमें वे भाजपा के ही सदस्यों को औक़ात में रहने की बात कहते नजर आए थे। शनिवार को दिनभर इस हंगामे के कारण पूरे मामले में भाजपा की जमकर किरकिरी हुई।
ऐसे में बगैर देर किए भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी आनन फानन में कुलदीप कुमार की अगवाई में एक कमेटी बना दी। इस पूरे प्रकरण में हालांकि काऊ की छवि को भी अच्छा खासा झटका लगा। इस मामले को इस तरह भी प्रचारित किया गया कि कार्यक्रम में जो कुछ मंत्री के सामने हुआ वो सब किया धरा विधायक का ही था।
ऐसे में दिल्ली में काऊ की भाजपा संगठन के आला नेताओं से मुलाकात के तमाम सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह से इस मामले में कमेटी बनाई है कही वो विधायक जी पर कोई कार्यवाही न कर दे इसी आशंका को लेकर विधायक जी दिल्ली दौड़ पड़े। अब देखने वाली बात ये होगी कि विधायक जी की दिल्ली दौड़ कुछ रंग लाएगी या फिर चुनाव से पहले विधायक काउ पर कमेटी कोई बड़ा निर्णय न ले ले।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश