नानकमता …..
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की तुलना पंच प्यारो से तुलना कर दी थी जिसके बाद हरीश रावत लगातार माफी मांग रहे हैं।उधर हरीश रावत के बयान के बाद दूसरे दलों ने उनके इस बयान को लपक लिया और इसे सियासी मुद्दा बनाने में कोई कसर नही छोड़ी,,,
हालांकि हरीश रावत ने कहा था कि वह उत्तराखंड के किसी न किसी गुरुद्वारे में जाकर माफी मांगेंगे और वहां जाकर सेवा करेंगे जिसके चलते आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नानकमत्ता के श्री गुरुद्वारा साहब में मत्था टेका और झाड़ू लगाई साथ ही गुरुद्वारे आये लोगों के जूते साफ कर सेवा की। हरीश रावत ने साफ कहा कि मैंने प्रायश्चित स्वरूप कुछ देर झाड़ू लगाकर सफाई की है , सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं के प्रति हमेशा समर्पित भाव और आदर भाव रखता रहा हूँ। मैं पुनः आदर सूचक शब्द समझकर उपयोग किये गये अपने शब्द के लिये मैं सबसे क्षमा चाहता हूँ।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार