खटीमाΩ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा खटीमा में आजकल एक कटखने बन्दर ने बड़ा आंतक मचाया हुआ था।जिसे बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने आखिरकार पकड़ लिया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
बता दे कि बन्दर अभी तक दर्जनों लोगों को काट चुका था ,मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र होने के कारण वन विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैकुलाइज कर बन्दर पकड़ने के दिये निर्देश दिए गए थे।
सुरई रेंज की टीम और खटीमा बन विभाग ने विभाग के डॉक्टर आयुष उनियाल के साथ तीन दिन से झनकईया में डाल रखा था डेरा। टीम ने तलवार फार्म में स्थित मैदा मिल से पकड़ा बन्दर। टीम में सुंदर लाल वर्मा,बाबूलाल यादव, आर डी वर्मा ,धन सिंह अधिकारी रहे मौजूद।
वन रेंज अधिकारी सुधीर कुमार , डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि और सतीश रेखाडी भी मौके पर रहे मौजूद। बन्दर को पिंजरे में बंद कर सुरई रेन्ज लाया गया।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 3 व्यक्तियों (दो महिलाओं तथा एक पुरुष) को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैरागीवाला हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार
राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी के बाद कल 6 अगस्त को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश,आदेश जारी