देहरादून
दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना अब आपको भारी पास सकता है। अगर आप वाहन चलाते समय फोन पर बात करते हुए पकड़े गए तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान होने के साथ ही आपका मोबाइल फोन भी 24 घंटे के लिए जब्त कर लिया जाएगा। वही नाबालिग ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया तो उसके परिजनों से 25 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही एक साल के लिए वाहन का परमिट निलम्बित होने के साथ ही नाबालिग का 25 वर्ष की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है।
आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से बुधवार से 12 दिन का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में कानफोड़ू साइलेंसर, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, प्रदूषण के कागजातों की भी जांच की जाएगी।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न