
देहरादून
उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी कमी आ गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामले भी काफी कम हो गए हैं। बावजूद इसके उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। जिसके तहत प्रदेश में 17 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान राज्य सरकार ने कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है। ऐसे में जो नियम पिछले सप्ताह से लागू थे वही नियम इस सप्ताह भी लागू रहेंगे।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 10 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था। जिसे बढ़कर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्व में जारी की एसओपी में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उन्ही व्यवस्थाओं को यथावत रखा जाएगा। इन सबके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों पर जाने वाले सैलानियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ ही आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगने की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश