
देहरादून
कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कौलागढ़ में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती समिधा गुरूंग के साथ शिव मंदिर कॉलोनी में रुपए 31 लाख से निर्मित सी.सी. टाइल्स एवम नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2017 से सरकार बनने के बाद सिर्फ कौलागढ़ वार्ड में ही 3.5 करोड़ के विकास कार्य हुए ,जो दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को गति दे रही है ।
कपूर ने कहा कि जब कोरोना महामारी में हमने अपने नाते रिश्तेदारों को खो दिया है । केंद्र सरकार ने महामारी को रोकने के लिए बहुत ही प्रभावी प्रयास किये अगर देश मे कुशल नेतृत्व की सरकार ने होती तो हमको और कष्ट झेलना पड़ता ।
हमारी सरकार ने प्रत्येक देश वासी की चिंता की और विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को प्रत्येक देशवासी के लिए फ्री टीका सुनिश्चित किया है ।जब आपदा आती है तो हमारा कर्तव्य बनता है तो समाज की हम सेवा करे । लेकिन आपदा को अवसर समझ कर कुछ पार्टियों ने जनता को भ्रमित करने का काम किया , नई पार्टियां आकर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है आप देखेंगे जैसे बरसात के बाद मेंढक गायब होते है वैसे ही ये पार्टीया भी गायब हो जाएगी ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती समिधा गुरूंग, उदय सिंह पुंडीर, बूथ अध्यक्ष त्रिलोक चंद, महामंत्री सुमित पांडेय, विजय गुप्ता ,श्रीमती राखी रावत ,श्रीमती रीता विशाल , अभिषेक शर्मा, विकास बेनवाल,पवन डबराल, पुष्कर थापा, श्रीमति सूदर्शना बिष्ट, माया कुमारी ,श्रीमती उषा अग्गरवाल, सरबजीत आदि लोग मौजूद रहे

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न