देहरादून
बिहारीगढ़ के समीप शेरपुर टोल टैक्स के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया । एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ पर चढ़ गई ।
आपको बताते चलें कि हरियाणा नंबर की ये कार देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रही थी जैसे ही गाड़ी ने बिहारीगढ़ पार किया शेरपुर टोल टैक्स से पहले ही अनियंत्रित होकर पेड़ पर जा चढ़ी गाड़ी को हवा में उड़ता देख लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे जो हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई ।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा