देहरादून
थाना कैंट में बीते रोज एक युवक की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने धर दबोचा। कैंट पुलिस ने देर रात हत्यारोपी शिवा को डाकरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि 16 जुलाई की रात को राज मिस्त्री अनिल की हत्या कर शिवा मौके से फरार गया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के मुताबिक शराब पीने के बाद अनिल ने उसके साथ गाली गलौज की थी। गाली गलौज के चलते ही शिवा ने घायल करने के इरादे से उस पर हमला किया था।अनिल की मौत से बेखबर था शिवा डाकरा में मजदूरी कर रहा था।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण