
देहरादून
राज्य में कोविड कर्फ़्यू 20 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक सप्ताह तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है। जो कि 13 जुलाई से 20 जुलाई तक रहेगा।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट और हिल स्टेशन के लिए नियम बदले गये हैं। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना को देखते हुए प्रदेश में 20 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसके बाद प्रदेश में 20 जुलाई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान काफी रियायतें भी सरकार द्वारा दी गई हैं।
पहले की तरह ग्रामीण इलाकों में डीएम को विषेश पावर दी गई है। कोरोना वैक्सीन के लिए जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। शादी में 50 लोगों की इजाजत है और सभी के पास 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।शवयात्रा में भी 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोचिंग सेंटर खुल सकती है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन होना अनिवार्य है। सामाजिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियां बंद रहेंगी। दूसरे राज्यों से आने वालों को 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। वही देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू