देहरादून
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस के लोगों ने दून मेडिकल कॉलेज जाकर चिकित्सकों को शाल पहनाकर कर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में डॉक्टर्स ने अपनी जान जोखिम में डाल कर जनमानस की सेवा करने का कार्य किया है और ये डॉक्टर्स ही थे जिन्होंने कोरोना मरीजों को अपनी सेवाएं देने में कोई कमी नहीं छोड़ी और जब सरकार ने अपना मुहं मोड़ लिया तो डॉक्टर्स ही थे जिन्होंने कोरोना मरीजों को अपनी सेवाएं देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
साथ ही इस भयानक दौर में जहाँ ऑक्सीजन बेड,वेल्टीनेटर और यहां तक कि आईसीयू में जगह तक नहीं थी इसके अलावा दवाएं तक नहीं मिल पा रही थी तब भी डॉक्टर्स ने अपनी सेवाओं को जारी रखा।पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज हम उन डॉक्टर्स को जिन्होंने दून मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य अस्पतालों में कोरोनाकाल जैसी विषम परिस्तिथिओं में अपनी सेवाएं दी है उन्हें सल्यूट करते है और उनके उज्जवल भविष्य करते है।
इस मौके पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष स्याना , सीएमएस डॉक्टर केसी पंत , डॉक्टर धनंजय डोभाल , डॉ अशोक , डॉ अंकित , डॉ विशाल को सम्मानित किया ।
इस अवसर पर अनुसूचित विभाग प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि , महानगर अध्यक्ष अजय बेनवाल , ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खन्ना , महानगर महामंत्री नीरज नेगी , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास नेगी , योगेश भटनागर , सचिन मेहता, तुषार भटनागर , निखिल ध्यानी , अभिषेक कपूर आदि मौजूद रहे

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा