देहरादून
देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र मैं रहने वाली 5 साल की एक बच्ची कल सुबह से लापता की। बच्ची के माता-पिता उसे तलाश कर रहे थे लेकिन आज बच्ची का शव थाना प्रेम नगर क्षेत्र के रामगढ़ वाला में झाड़ियों के पास एक कूड़े के ढेर में मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि इस बच्ची के घर के पास ही रहने वाला बिहार निवासी एक व्यक्ति उसे अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था और तभी से बच्ची लापता थी। संभावना जताई जा रही है की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी चुनचुन महतो को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कल न्यायालय में पेश किया जायेगा।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं