देहरादून
योग दिवस के अवसर पर कैंट विधायक हरबंस कपूर ने थाना वसंत विहार एवम संयुक्त चिकित्सालय में वृक्षरोपण भी किया ।
इस मौके पर कपूर ने कहा कि योग दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए स्वस्थ शरीर सभी रोगों का अंत है और स्वस्थ शरीर के लिए हमारे चारों और का वातावरण भी स्वच्छ रहना चाहिए और जिसके लिए हम सभी को अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षरोपण करना चाहिए जिससे हमें लगातार प्राणदायनी वायु मिलती रहे ।
उन्होंने कहा कि वृक्षरोपण थाना वसंत विहार एवम प्रेमनगर अस्पताल में इसलिए किया गया क्योंकि कोरोना महामारी के बीच दोनो विभागों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है ये हमारे समाज के असली साथी है ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, पार्षद शुभम नेगी,डॉ दीपक रावत, कंडवाल (सी एम एस), थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे ।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित