देहरादून:
आज फरियादी इंतजार हुसैन निवासी मेहूंवाला थाना पटेल नगर देहरादून द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के समक्ष प्रस्तुत होकर बताया कि प्रभारी चौकी आईएसबीटी थाना पटेलनगर द्वारा पर्याप्त आधार होते हुए विलम्ब से व समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया अपितु विपक्षी से समझौते के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र नीरु गर्ग द्वारा प्रथम दृष्टया पाया गया कि मेडिकल रिपोर्ट व फोटोग्राफ्स में पीड़ित को गम्भीर चोट लगी है। तथा एफआईआर में धाराओं का अल्पीकरण किया जाना परिलक्षित होता है जबकि पूर्व में भी उपरोक्त प्रकृति के प्रकरणों में पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। इसके पश्चात भी थाना/चौकी स्तर पर बरती जाने वाली लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए डी0आई0जी0 नीरू गर्ग द्वारा पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र पर उचित धाराओं में अभियोग दर्ज न करने एवं लापरवाही बरते जाने के कारण आईएसबीटी चौकी प्रभारी राजीव धारीवाल को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर करने के निर्देश एसएसपी देहरादून को दिये गये तथा उपरोक्त प्रकरण की जांच एसपी सिटी देहरादून के सुपुर्द कर थाना प्रभारी पटेल नगर/चौकी प्रभारी आईएसबीटी का उत्तरदायित्व निर्धारण करने के साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग की विवेचना करने के निर्देश भी एसएसपी देहरादून को देते हुए 07 दिवस में रिपोर्ट तलब की गयी है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा