देहरादून:आपदा सड़क दुर्घटना के साथ रिवर साइड में घटित बड़ी दुर्घटनाओं में रिस्पॉन्स टाइम जल्द करने और राहत बचाव में त्वरित गति लाने के लिए अब कौड़ियाला में SDRF की जल्द पोस्ट खुलने जा रही है ।
जी हां,एसडीआरएफ की पोस्ट खुलने के लिए पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिल गयी है 20 जवानो की इस पोस्ट में राहत बचाव के समस्त उपकरण रहेंगे और कोई भी अनहोनी होने पर जल्द ही संभव मदद पहुँच पाएगी ।
उतराखण्ड में मॉनसून सीज़न की शुरुवात हो चुकी है ऐसे में उत्तराखंड पुलिस फोर्स लोगो को संभव मदद देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।आपदा संवेदनशील उत्तराखंड के लिए बड़ी राहत के तौर पर कौडियाला पोस्ट काम करेगी बताते चलें ऋषिकेश और देवप्रयाग के बीच के बीच के इस पेच में अक्सर दुर्घटनाएं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आती हैं।
और अनहोनी होने की स्थिति में ऋषिकेश या फिर देहरादून से यूनिट को रवाना करना पड़ता है,लेकिन अब कौडियाला में इस पोस्ट के खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जहाँ एक तरफ़ रिस्पांस टाइम जल्द होगा तो वही रिवर राफ्टिंग के दौरन कोई अनहोनी होने पर तत्काल रेस्क्यू किया जाएगा।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया की जल्द ही एसडीआरएफ पोस्ट को खोल दिया जाएगा जिससे कोई घटना होने पर जल्द ही उस घटना पर क़ाबू पाया जा सकेगा ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश