देहरादून: उत्तराखंड में सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों को राहत देते हुए सरकार ने न्यूनतम शुल्क का निर्धारण कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने सिटी स्कैन के न्यूनतम शुल्क का निर्धारण कर आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, सिटी स्कैन के लिए मरीजों को अब 16 स्लाइस तक के एचआरसीटी पर 2,800 और 16 स्लाइस से अधिक के एचआरसीटी के लिए 3,200 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके उल्लंघन पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
यह आदेश राज्य में संचालित निजी रेडियोलॉजी सेंटरों में कोविड-19 संदिग्ध अथवा धनात्मक रोगियों के एचआरसीटी पर लागू होंगे।

बता दें कि बढ़ते कोरोना के बीच इसकी पहचान के लिए सीटी स्कैन का रास्ता अपनाया जा रहा है। हाल ही में देखा जा रहा था कि कोरोना का पता लगाने के लिए किये जाने वाले सीटी स्कैन के लिए कई हॉस्पिटल मनमाने दाम वसूल रहे थे, जिसके बाद अब सरकार ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश