देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,003 मामले सामने आए हैं, जबकि 30 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 08 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 38 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,535 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 2,778 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 25,366 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 31 हजार 478 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 93 हजार 768 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 280 रह गई है। वहीं आज 12,224 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 54
बागेश्वर 09
चमोली 58
चम्पावत 04
देहरादून 216
हरिद्वार 171
नैनीताल 119
पौड़ी 57
पिथौरागढ़ 126
रुद्रप्रयाग 40
टिहरी 79
उधमसिंह नगर 44
उत्तरकाशी 18
वहीं प्रदेश में 244 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री