देहरादून (भारतजन): उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। अब 1 जून से 8 जून तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी जानकारी दी।
1 जून से 8 जून तक कोविड कर्फ्यू के मुख्य बिंदु:
- इस बार राशन की दुकान कोविड कर्फ्यू के दौरान सप्ताह में 2 दिन खुलेंगे।
- 01 जून और 5 जून को राशन/परचून/जनरल स्टोर की दुकानें सुबह 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी।
- 01 जून और 05 जून को पुस्तकों व स्टेशनरी की दुकानें सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक खुलेंगी।
- ऑटो मोबाइल एक्ससरीज की दुकानें 05 जून को सुबह 08 से दोपहर 01 बजे तक खुलेंगी।
- मालवाहक एवं अन्य वाहनों के चालकों व यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों पर स्थित ढाबों को भोजन पैक कर बेचने की अनुमति दी गई है।
- फल-सब्जी, डेयरी व दूध की दुकानें, बेकरी मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां, मांस-मछली की दुकानें पूर्व की भांति सुबह 08 से 11 बजे तक खुलेंगी।
- शेष व्यवस्था पूर्व से चली आ रही कोविड कर्फ्यू की तरह यथावत रहेगी।
- 07 जून को कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद आगे फैसला लिया जाएगा।


More Stories
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी अचानक पहुंचे दलित बस्ती, बस्ती के लोगों के साथ दोपहर का खाया खाना
क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को किया गिरफ्तार