देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने लगातार तीसरी बार एक सप्ताह का कोविड कर्फ्यू बढाकर 1 जून तक लागू किया है। कोविड कर्फ्यू लागू करने के बाद से संक्रमण दर में कमी ही देखी गई है, जिस क्रम को सरकार फिलहाल तोड़ने के मूड में नहीं है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने 1 जून के बाद कोविड कर्फ्यू को लेकर आगे का प्लान बताया।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि, पिछले दो कोविड कर्फ्यू से हालत काफी हद तक सामान्य हुए हैं, जहां रोजाना संक्रमण के 10 हजार मामले सामने आ रहे थे, वहीं आज आंकडे 2 हजार पर आ गए हैं। लेकिन सरकार तब तक राहत देने वाली नही है, जब तक कोरोना के मामले तीन डीजिट में नही आ जाते, यानि प्रतिदिन एक हजार से कम संक्रमण के केस जब तक नहीं आ जाते। उन्होंने कहा कि सरकार का ये दृढ़ संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक की वो रक्षा करे।
ऐसे में ये साफ है कि, फिलहाल सरकार कोई भी ढील नहीं देने वाली है।


More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू