देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 2,071 मामले सामने आए हैं, जबकि 95 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 27 मौतें पहले हुई जिनकी समय पर कंट्रोल रूम को जानकारी नहीं दी गई, ये पहली बार नहीं बल्कि पिछले 8 दिन से लगातार ये सिलसिला जारी है, जब समय पर रिपोर्ट कंट्रोल रूम को नहीं दी जा रही है।
वहीं आज 7,051 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 49,579 हो गई है।
आज अल्मोड़ा ज़िले से 82, बागेश्वर ज़िले से 32, चमोली ज़िले से 175, चम्पावत ज़िले से 42, देहरादून ज़िले से 423, हरिद्वार ज़िले से 264, नैनीताल ज़िले से 223, पौड़ी ज़िले से 164, पिथौरागढ़ ज़िले से 64, रुद्रप्रयाग ज़िले से 114, टिहरी ज़िले से 48, उधमसिंह नगर ज़िले से 355 व उत्तरकाशी ज़िले से 85 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।


More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा