देहरादून: उत्तराखंड में नर्सों के 2621 पदों पर आगामी 28 मई को होने वाली नर्सिंग भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ताजा आदेशों के अनुसार अभी परीक्षा जून की द्वितीय व तृतीय सप्ताह में संभावित होगी।
यह परीक्षा देहरादून में 17 और हल्द्वानी में 10 केंद्रों पर होनी थी, लेकिन अब सभी जिलों में इसके परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है की फिलहाल परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब 28 मई तक अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र का शहर चुन सकेंगे।
आपको बता दें कि कुल 2621 पदों के लिए 9001 उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। इससे पहले यह परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की जानी थी, लेकिन कोविड संक्रमण की वजह से स्थगित कर दी गई थी।



More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित