देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 4,492 मामले सामने आए हैं, जबकि 110 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 7,333 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 73,172 हो गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 282 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 16 हजार 529 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 5,325 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 561 हो गई है।
आज देहरादून में 874, हरिद्वार 548, नैनीताल 621, पौड़ी 356, टिहरी 169, उधम सिंह नगर में 341, चमोली 363, अल्मोडा 292, चंपावत 243, बागेश्वर में 83, पिथौरागढ़ 85, उत्तरकाशी में 199 केस आये है।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति