देहरादून: पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार बने। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने जारी किए आदेश। 28 फरवरी 2022 तक के लिए नियुक्ति हुई है।
इससे पहले मंगलवार को मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने कार्यकाल खत्म होने से करीब छह माह पहले अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया था। उनके इस्तीफे के साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि तीरथ सरकार में उन्होंने अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि 3 दिन पहले ही सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुलाकात की थी। तभी से चर्चाओं का बाजार गर्म था।
कोविड-19 की दूसरी लहर में भयावह हालात से उत्तराखंड जूझ रहा है। इन हालात को काबू करने के लिए सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री के सामने कोरोना महामारी के दौरान आम नागरिकों को त्वरित राहत व मदद, पारदर्शिता व सुशासन के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है। प्रदेश के मुख्य सचिव और मुख्य सूचना आयुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी टीम का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया है। आज उन्हें अपना मुख्य सलाहकार बनाया है।
पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने नवंबर, 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभाला था। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में करीब छह महीने शेष रहते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया। शत्रुघ्न सिंह 17 नवंबर, 2015 में राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने थे। करीब एक साल उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया था।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश