देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 5,541 मामले सामने आए हैं, जबकि 168 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 4887 मरीज ठीक भी हुए हैं। 23,267 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 74,480 हो गई है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 49 हजार 814 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 66 हजार 521 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 3,896 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 416 हो गई है।
आज जिलेवार आंकड़े:
- देहरादून 1857
- हरिद्वार 591
- पौड़ी 335
- उतरकाशी 371
- टिहरी 271
- बागेश्वर 96
- नैनीताल 517
- अलमोड़ा 87
- पिथौरागढ़ 103
- उधमसिंह नगर 717
- रुद्रप्रयाग 158
- चंपावत 228
- चमोली 210



More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित