चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फट गया, जिससे घाट बाजार में मलबा घरों और दुकानों में घुस गया और भारी तबाही मच गई। घाट बाजार के ठीक ऊपर शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश के दौरान बिनसर पहाड़ी की तलहटी में तीन जगहों पर एक साथ बादल फटा है। कई आवासीय मकान, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए हैं। पहाड़ी से भूस्खलन होने पर लोग पहले ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। एक व्यक्ति के अपने घर में फंसे होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाला।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, तेज बारिश के दौरान बिनसर पहाड़ी पर तेज बारिश के दौरान एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। क्षण भर में ही लोगों के घर मलबे में दब गए। बैंड बाजार पूरी तरह से मलबे से भर गया है। यहां कई वाहन भी मलबे में दबे हैं। सहकारी बैंक शाखा से होते हुए मलबा बाजार में फैल गया। यहां भी कई वाहन और घर मलबे में दब गए हैं। लक्ष्मी मार्केट में भी कई मकान और दुकानें मलबे में दब गई हैं। घाट-बांजबगड़, घाट-भेंटी और घाट-उस्तोली सड़कों पर टनों मलबा भर जाने से बाधित हो गई हैं। वहीं, भारी बारिश के चलते बरसाती गदेरे भी उफान पर बह रहे हैं, जिससे चुफलागाड़ नदी का जल स्तर बढ़ गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश