देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। अब कोरोना की दूसरी लहर के रोकथाम के लिए सामाजिक आयोजनों और विवाह में केवल 50 व्यक्तियों की अनुमति होगी। इस सम्बन्ध में आज नया आदेश जारी किया गया है।
इसके अलावा सभी जिलाअधिकारियों को अपने स्तर पर जनपदों में कर्फ्यू लगाने या कड़े नियम लागू करने के लिए अधिकृत किया गया है।
वहीं जिन लोगों ने आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया है, जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें स्वयं को आइसोलेट करना होगा और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित