देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ये हैं कि आज कोरोना संक्रमण के मामले में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इससे पहले प्रदेश में बीते साल 19 सितंबर को सर्वाधिक 2078 मामले आये थे, हालांकि तब लॉकडाउन का दौर भी चल रहा था। लेकिन प्रदेश में आज 2220 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, आज 9 मरीजों की मौत हुई। जबकि आज 397 मरीज ठीक भी हुए हैं।
प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,16,244 हो गई है। जिसमें से 99,777 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1802 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 12484 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
देहरादून जिले में आज सबसे अधिक 914 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 613, नैनीताल में 156, ऊधमसिंह नगर में 131, पौड़ी में 105, टिहरी में, रुद्रप्रयाग में 49, पिथौरागढ़ में 29, उत्तरकाशी में 23, अल्मोड़ा में 55, चमोली में 25, बागेश्वर में 15 और चंपावत 26 में संक्रमित मिले हैं। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 67 पहुंच गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश