देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने के कैबिनेट के फैसले के बाद आज शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, बोर्ड के छात्रों के लिए अगले आदेशों तक कक्षाएं भौतिक रूप से चलाने की अनुमति होगी।
आदेश में कहा गया है कि, 10वीं और 12वीं के जिन छात्रों की वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, उन छात्रों की कक्षाएं भौतिक रूप से चलाने की सशर्त अनुमति होगी। बोर्ड की कक्षाओं के संचालन को संक्रमण रोकने के लिए जारी एसओपी का पालन करना होगा। जबकि चकराता और कालसी विकासखंड क्षेत्र को छोड़कर समस्त देहरादून जिले, समस्त हरिद्वार जिले, नगर निगम हल्द्वानी और नगर पालिका नैनीताल के समस्त विद्यालयों में 30 अप्रैल तक भौतिक रूप से कक्षाएं नहीं चलेंगी।
इसके अलावा राज्य के समस्त सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालय में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 की समस्त कक्षाओं के भौतिक संचालन की अनुमति इस शर्त पर दी जाती है कि, इन स्कूलों को एसओपी के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश