देहरादून: उत्तराखंड में आज रविवार को 1333 कोरोना के नए मरीज आये है। तो वही 243 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 08 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य में कोविड से रिकवर परसेंटेज की बात करें तो 89.96 प्रतिशत है। इस समय प्रदेश में 7323 मामले सक्रिय हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज, रुद्रप्रयाग में 5, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 8, चमोली में 9, चंपावत में 7, देहरादून में 582, हरिद्वार में 386, नैनीताल में 122 पौड़ी गढ़वाल में 49, पिथौरागढ़ में 2, टिहरी में 44 , उधमसिंह नगर में 104 और उत्तरकाशी में 4 मामले सामने आए हैं।
वहीं अब तक उत्तराखंड में कुल 108812 लोग संक्रमित हो चुके हैं।जिनमे से 97887 लोग ठीक हो चुके हैं। 1760 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा