देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सरकार का एक और बड़ा फैसला पलटने जा रहे हैं। त्रिवेंद्र सरकार के दौरान बने देवस्थानम बोर्ड को लेकर पांडा पुरोहित समाज मे खासी नाराजगी थी। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन फिर भी नाराजगी कम नहीं हुई। वहीँ जब तक त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम रहे देवस्थानम बोर्ड के फैसले को कोई हिला नहीं सका, लेकिन अब क्योंकि तीरथ सिंह रावत सीएम बन गए हैं और त्रिवेंद्र सरकार के तमाम फैसले पलट भी रहे हैं। ऐसे में अब देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला सरकार लेने जा रही है।
हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल की बैठक के बाद सीएम ने देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार का बयान दिया है। सीएम तीरथ ने कहा कि, उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को लेकर जल्द पुनर्विचार किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि, बोर्ड में शामिल 51 मंदिरों को जल्द मुक्त किया जाएगा। बता दें कि, विश्व हिंदू परिषद के बड़े नेताओं की सीएम के साथ 3 दिन पहले लंबी बैठक भी हो गई है, जिसके बाद अब ये फैसला पलटने को लेकर सहमति बन गई है।
गौरतलब है कि, पूर्व त्रिवेंद्र रावत सरकार ने उत्तराखंड के चार धाम समेत 51 मंदिरों को लेकर उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड बनाया था। जिसके बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के पंडा पुजारियों ने इसको लेकर काफी विरोध किया था। वहीं बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने चार धाम समेत 51 मंदिरों को राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त करने की गुहार लगाई थी। सुब्रमण्यम स्वामी ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में तक याचिका दाखिल की थी।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन