देहरादून: कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मामलों के बढ़ने के साथ ही अब कंटनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है, जिससे एक बार फिर पाबंदियों के लगाए जाने का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में आज कारोना के 1109 मामले सामने आए। कोरोना का कुल आंकड़ा 104711 तक जा पहुंच गया है। आज कोरोना से 5 मौतें हो गई। अब तक कोरोना राज्य में 1741 लोगों की जान ले चुका है।
बता दें कि आज दो जिले देहरादून और हरिद्वार में सबसे ज्यादा मामले आए हैंआज देहरादून में 509, हरिद्वार में 308, अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 0, चमोली में 1, चंपावत में 5, नैनीताल में 113, पौड़ी गढ़वाल में 57,पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 10, चिहरी में 19, उधमसिंह नगर मेें 84 और उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित