देहरादून: उत्तराखंड की तीरथ रावत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए त्रिवेंद्र सरकार का एक और फैसला पलटा है। मुख्यमंत्री रहते जिन्हें त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ओहदों से नवाज़ कर मंत्री और राज्यमंत्री का दर्ज़ा दिया, सुख सुविधाएं दी, उन सौ से ज्यादा दायित्वधारियों को हटा दिया गया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों, आयोग, निगम, परिषद में नामित या नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार और अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभाव जिसमें मंत्री स्तर, राज्यमंत्री स्तर और दूसरे महानुभावों और सदस्यों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किए जाने का आदेश किया गया है। इसमें संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि के लिए नियुक्त महानुभाव शामिल नहीं हैं।


More Stories
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार, अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम
गुण्डा एक्ट में जिला बदर अभियुक्त को निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद की सीमा पर प्रवेश करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार