अगर आप ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर जा रहे हैं, तो अब आपको टिहरी के रास्ते होकर नहीं जाना पड़ेगा। जी हां तोता घाटी अब छोटे बड़े वाहनों के लिए खुलने जा रही है। आपको बता दें कि 31 मार्च तक तोता घाटी को सड़क चौड़ीकरण की वजह से बंद रखा गया था। अब आज से यानी 2 अप्रैल से इस पर छोटे बड़े वाहन चलने शुरू हो जाएंगे।
रोड की कटिंग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा 4 स्थानों पर दीवार बनाने का काम हो रहा है। हालांकि वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। दीवार बनाने का काम 3 से 4 दिन में पूरा होगा। फिलहाल अच्छी खबर ये है कि तोताघाटी पर आज से सफर शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब आपको टिहरी के रास्ते घूमकर जाने की जरूरत नहीं है। पहले सभी वाहन टिहरी होते हुए जा रहे थे, जो कि लंबा सफर है।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश