देहरादून: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच तनातनी किसी से छुपी नहीं है। अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने बड़ा पलटवार किया है। ज्ञात हो कि, कुछ दिन पहले त्रिवेंद्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में होेली मिलन कार्यक्रम में इशारों में कहा था कि उनको मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर छल हुआ है। अपने इस बयान के दौरान उन्होंने महाभारत में अभिमन्यू के छल से मारे जाने का उदाहरण दिया था। त्रिवेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि उन्हें दु़:खी नहीं होना चाहिए, पांडवों की तरह प्रतिकार करना चाहिए।
वहीं अब पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के उस बयान पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने उन्हें हल्के बयान देने से बचने की नसीहत दे डाली। साथ ही यह भी कहा कि क्या आज उनके लिए पार्टी के नेता और राष्ट्रीय नेता कौरव हो गए हैं? आगे हरक ने अपने अभिमन्यु वाले बयान का भी जिक्र करते हुए कहा कि, जब उन्हें कर्मकार कल्याण बोर्ड से बाहर किया गया था, तब भी कहा था मैं महाभारत का अभिमन्यु नहीं हूं जो अंतिम द्वार पर मारा जाऊं। ये भगवान का आर्शीवाद है, मेरी बात सही साबित हुई।
गौरतलब है कि, त्रिवेंद्र सरकार में कर्मकार कल्याण बोर्ड से हरक सिंह रावत को बिना पूछे बाहर कर दिया गया था। उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली हाईकमान से की थी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश