उत्तराखंड से आज एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सालियर ओवरब्रिज के पास वैगनआर कार और होंडा सिटी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा दिल्ली देहरादून हाईवे पर सालियर ओवरब्रिज के पास हुआ। एक वैगनआर कार मंगलौर कुमराडी से देहरादून जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही होंडा सिटी कार से वैगनआर कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैगनआर सवार की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, होंडा सिटी सवार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित