देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने महेश जीना को उम्मीदवार बनाया गया है, महेश जीना सल्ट के विधायक रहे स्व सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में दम दिखा चुकीं गंगा पंचोली पर कांग्रेस ने एक बार फिर भरोसा जताया है।
राज्य की चौथी विधानसभा में यह लगातार तीसरा उप चुनाव है, जिसमें भाजपा ने सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक के निधन से रिक्त हुई सीट पर उनके ही स्वजन को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने भी प्रत्याशी घोषित करने में लंबा वक्त लिया। दरअसल, पार्टी को अंदेशा था कि बीजेपी इस सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि बीजेपी और मुख्यमंत्री, दोनों ही इससे इन्कार कर चुके थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित करने से पहले बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार किया। वर्ष 2017 के चुनाव में सल्ट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी गंगा उस वक्त 2904 वोट से जीत से चूक गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर में भी गंगा ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी।

गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव 17 अप्रैल को होंगे। निर्वाचन आयोग ने सल्ट विधान सभा के लिए हो रहे उप निर्वाचन में एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि शनिवार 27 मार्च से गुरुवार 29 अप्रैल के बीच की अवधि में कोई भी एग्जिट पोल प्रकाशित, प्रसारित नहीं किया जाएगा। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व ओपिनियन पोल भी प्रकाशित नहीं होगा।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री