देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा लैंसडौन सेना छावनी क्षेत्र में स्थापित होने वाले डॉप्लर रडार को लेकर अब रक्षा मंत्रालय की अनापत्ति मिल चुकी है।
उत्तराखंड में प्रस्तावित 3 डॉपलर रडार स्थापित होने हैं, जिसमें सुरकंडा (टिहरी) और मुक्तेश्वर (नैनीताल) पर कार्य जारी है किंतु चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी क्षेत्र के मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले डॉपलर रडार जिसे लैंसडाउन (पौड़ी) क्षेत्र में स्थापित होना था, लंबे समय से लंबित था।
सांसद बलूनी ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने डॉप्लर रडार की स्थापना हेतु सबसे प्रभावी लोकेशन सेना छावनी लैंसडाउन चयनित की थी। किंतु सेना के नियमों, प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों के कारण डॉप्लर रडार की स्थापना में विलंब आ रहा था।
सांसद बलूनी के द्वारा निरंतर रक्षा मंत्री और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ संवाद जारी था। रक्षा मंत्रालय ने अनापत्ति पत्र जारी करके बताया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को लीज पर भूमि प्रदान की है, शीघ्र ही उक्त स्थान पर डॉप्लर रडार की स्थापना होने से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी मिल सकेगी।
सांसद बलूनी ने इस सहयोग हेतु रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में डबल इंजन का विकास मॉडल स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

More Stories
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया